लीगढ़ कर अधिवक्ता एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल
यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ कर अधिवक्ता एसोसिएशन के सभी सदस्य और पदाधिकारियों के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल कार्यालय जीएसटी भवन राज्य कर ताला नगरी अलीगढ़ पहुंचा जहां पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन रघुराज प्रताप मल्ल एवं एवं एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू अपील मुंशी चौहान एवं एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू विजिलेंस SIB अलीगढ़ मंडल को अलीगढ़ कर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा फूलमाला एवं बुके देकर सम्मानित किया और यह शिष्टाचार मुलाकात की गई की गई। इस दौरान यहां पर पूर्व महामंत्री एडवोकेट अंशुल वार्ष्णेय ने कहा कि जीएसटी में जो आदेश पारित किए जाते है उनमें एडवोकेट का नाम अंकित होना चाहिए और उस एडवोकेट का नाम जो बाद की सुनवाई करा रहें है।पूर्व अध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर एडवोकेट पुनीत अग्रवाल द्वारा पंजीयन संबंधी समस्याएं बताई गई।अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा किसी भी नोटिस,ऑर्डर आदि के तामीली बिंदु पर प्रकाश डाला और बताया कि जीएसटी पोर्टल से तामीली पता ही नहीं चलती,जिसके कारण आगामी कार्यवाही संभव नहीं हो पाती और एक बोगस रिकबरी खड़ी हो जाती है अतः किसी भी आदेश या नोटिस की तामीली प्रोसेस सर्वर या रजिस्टर्ड डाक से कराई जाए।एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अलीगढ़ द्वारा आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा आभार जताया गया।बैठक का संचालन महामंत्री एडवोकेट विकास वार्ष्णेय द्वारा किया गया।बैठक में मीटिंग में एडवोकेट के.पी.भारद्वाज,एडवोकेट भगवती प्रसाद,एडवोकेट आकाश मिश्रा,एडवोकेट आकाश अग्रवाल, एडवोकेट प्रिंस गर्ग,एडवोकेट मिलन वार्ष्णेय,एडवोकेट मंयक वार्ष्णेय, एडवोकेट संजय सिंह,एडवोकेट अमित कुमार,एडवोकेट योगेश पाराशर,एडवोकेट शुभम वार्ष्णेय, एडवोकेट विजय माहोर,एडवोकेट हरिओम नागर आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।