यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आज जश्न का माहौल साफ देखने को मिला, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अपनी खुशी का इजहार किया। लगातार विरोध प्रदर्शनों और छात्रों के तीखे संघर्ष के बाद आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर कांग्रेस दफ्तर में लड्डू बांटे गए।
इस दौरान नेताओं ने दो टूक कहा कि यह जीत सिर्फ एक मंत्री की कुर्सी जाने की नहीं है, बल्कि उस भ्रष्ट और नाकारा व्यवस्था के खिलाफ युवाओं के आक्रोश की जीत है जिसने पेपर लीक के जरिए देश के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम किया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी से उठी इस गूंज ने साफ कर दिया है कि अहंकार और तानाशाही के दम पर चलने वाली सरकारें अब जनता के दबाव के आगे ज्यादा दिन टिक नहीं सकतीं।