कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिवारों के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*लखनऊ* कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम *’मन की बात’* के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा, उत्तर प्रदेश सरकार आदरणीय श्री ए.के. शर्मा जी, मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री रामचन्द्र प्रधान जी, श्री पवन सिंह चौहान जी एवं श्री संतोष सिंह जी, उपनेता पार्षद दल एवं उपाध्यक्ष कार्यकारिणी श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी एवं पार्षदगणों ने शहीद परिवारों, वीर माताओं, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों के साथ कार्यक्रम को सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज का भारत अपने वीरों को केवल याद ही नहीं करता, बल्कि उनकी गौरवगाथा नई पीढ़ी तक भी पहुँचा रहा है। उन्होंने *’विशेष शौर्य विजय यात्रा’* का उल्लेख करते हुए राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री जी ने देश की बढ़ती रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ की नई सफलताओं तथा ब्रह्मोस जैसे स्वदेशी रक्षा उपकरणों की वैश्विक स्वीकार्यता को भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने *’कैच द रेन’* अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रभावी निस्तारण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वावलंबन, युवाओं की वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *