डॉ. राजेश्वर सिंह के “आपका विधायक, आपके द्वार” का 176वा संस्करण अर्जुनगंज मंडल के मेड़ई खेड़ा में आयोजित-बना प्रभावी जनसेवा का सशक्त माध्यम

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से 65 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण, 176वें सप्ताह के जनसंपर्क अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और जनसेवा को मिली नई गति

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 15 जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, मेधावियों को साइकिल और 189वें बॉयज यूथ क्लब एवं 124वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसमर्पित अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” के 176वें सप्ताह के अंतर्गत अर्जुनगंज मंडल के मेड़ई खेड़ा (मजरा-परवर पश्चिम) में जनसुनवाई शिविर एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान 15 जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, 65 वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया, दो नए यूथ क्लबों का गठन कर खेल सामग्री वितरित की गई तथा मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनसुनवाई शिविर में मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, विधवा पेंशन, हैंडपंप स्थापना, आंगनबाड़ी निर्माण, सड़क निर्माण, आर्थिक सहायता, ट्राईसाइकिल, क्रिकेट किट सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विजन प्लस के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 65 वरिष्ठ नागरिकों की आँखों की जाँच की गई। परीक्षण के उपरांत सभी चिन्हित जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या अधिक सुगम हो सकेगी।

युवा प्रतिभाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 189वें बॉयज यूथ क्लब एवं 124वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट तथा गर्ल्स यूथ क्लब को बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं कैरम किट प्रदान की गई।

शिक्षा को प्रोत्साहन देने की अपनी निरंतर पहल के तहत शोभीता पाल (72.2%), अनीता (73.3%), दीपांशु यादव (61%) एवं अंश रावत (63.8%) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

उल्लेखनीय है कि “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान पिछले 176 सप्ताहों से निरंतर संचालित हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे क्षेत्रवासियों तक पहुँचाया जा रहा है। यही कारण है कि यह अभियान सरोजनीनगर में जनविश्वास और प्रभावी जनसेवा का सशक्त माध्यम बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *