चिन्हित ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

हर्रायपुर कौशाम्बी*डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को राम वनगमन मार्ग स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट धन्नी सकाढा का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग हरबंश सिंह ने अवगत कराया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से इस स्थान पर कार्य (मोड़) का चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है। ज़्यादा जानें ऐतिहासिक जगहें और इमारतें कानून प्रवर्तन दुर्घटना डीएम ने अधिशासी अभियंता,राम वनगमन मार्ग को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी को चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राम वनगमन मार्ग पर चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट—चरवा मोड़, हिनौता मोड़, रोही पुल सहित अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *