यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
*हर्रायपुर कौशाम्बी* डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने चिकित्साधिकारी डॉ. कुश शर्मा से चिकित्सकों की उपलब्धता,आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। स्थानीय मार्ग दर्शिका दुर्घटना दक्षिण-एशियाई और प्रवासी डीएम ने लैब कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध विभिन्न जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मरीजों से भी संवाद कर,उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की,मरीजों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।