यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
– प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने लगाया मनोकामना का पौधा, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी निभाई सहभागिता
लखनऊ। प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन-1 के हजरतगंज स्थित राम तीरथ वार्ड के झंडी वाला पार्क में सोमवार शाम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*प्रभारी मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ*
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी ने मनोकामना का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण”*
इस अवसर पर माननीय उपाध्यक्ष कार्यकारिणी एवं उप नेता पार्षद दल भाजपा श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, माननीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद श्री संजय सिंह राठौर जी, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी तथा उद्यान अधीक्षक श्री गंगाराम गौतम जी ने भी मनोकामना के पौधे रोपित कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
*100 पौधों से बढ़ेगी हरित आच्छादन की दिशा में पहल*
अभियान के अंतर्गत झंडी वाला पार्क में अशोक, चांदनी, टिकोमा एवं मनोकामना प्रजातियों के कुल 100 पौधे लगाए गए। नगर निगम ने इन पौधों के नियमित संरक्षण एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही, जिससे शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिले।