यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
*अलीगढ* lश्री गंगा सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के पावन माह में अलीगढ में प्रथम बार एक विशाल और भव्य भगवान शिव को समर्पित सामूहिक महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन अचल गुमटी के विशाल प्रांगण में होने जय रहा है जिसको लेकर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने अचल गुमटी के प्रांगण की व्यवस्था का जायजा लिया और वहां भक्तों को कार्यक्रम में कोई असुविधा नहीं हों इसका ध्यान दिया गया साथ ही एक महा बैठक का आयोजन भी कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र शर्मा के आवास पर किया और सभी कार्यक्रम सह संयोजक को इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गयी जिससे सनातन के इस कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा सके।वहीं कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने कहा की ये कार्यक्रम अलीगढ में सबसे बड़ा रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा जिससे सनातन प्रेमी विश्व कल्याण की कामना करेंगे 51 आचार्य द्वारा 101 यजमानों के साथ अलीगढ में यें प्रथम बार आयोजित होने जा रहा है जिसमें हर सनातनी की आस्था और विश्वास है।बैठक में नीलेश उपाध्याय,राम कुमार शर्मा, गिर्राज शर्मा,आभा वार्ष्णेय,मनोज शैली एडवोकेट,डॉ.आशा राठी, रजनी वार्ष्णेय,धर्मेंद्र स्वामी,विजय वत्स,बंटी शर्मा,दया शंकर शर्मा, एमपी.सिंह,आचार्य खेलेंद्र शास्त्री, अंशुल शर्मा और सतेंद्र शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।