भाजपा सांसद की टिप्पणी को लेकर कांग्रेश पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन फूंका पुतला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

देश की युवा पीढ़ी और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनका अपमान करना अब भाजपा नेताओं की आदत बन चुका है
भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा युवाओं और महिलाओं के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने अग्रिम पंक्ति में रहकर विरोध प्रदर्शन की कमान संभाली।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया तथा भाजपा की इस विभाजनकारी और हतोत्साहित करने वाली सोच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयान देश की आधी आबादी के हौसले को तोड़ने का काम करते हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और युवा शक्ति के अधिकारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भाजपा सांसद अपने विवादित बयान के लिए देश की युवा पीढ़ी और महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही भाजपा नेतृत्व अपने जनप्रतिनिधियों की लगातार बिगड़ती भाषा शैली पर तत्काल संज्ञान ले।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता जी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. लालती देवी जी, श्रीमती अनामिका यादव जी व श्रीमती उरूसा राना जी, श्रीमती सुशीला शर्मा जी, श्रीमती सिद्धिश्री जी, श्रीमती शीला मिश्रा जी, डा0 ऋचा कौशिक जी, श्रीमती शिप्रा अवस्थी जी, श्रीमती जैनब हैदर जी, श्रीमती तनवीर फातिमा जी, श्रीमती सुमन प्रजापति जी, श्रीमती किरन शर्मा जी, श्रीमती महताब जायसी जी, श्रीमती जीनत परवीन जी, श्रीमती ज्योति रावत जी, श्रीमती सुमन रावत जी, श्रीमती कुसुम रावत जी, सोनी रावत जी, पिंकी जी, और प्रिया जी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *