आगामी श्रावण मास की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा, कोनेश्वर व बुद्धेश्वर महादेव मंदिरों का किया निरीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

– भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, मंदिरों के आसपास स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लखनऊ। आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने बुधवार को चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर एवं बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए तथा शहरवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने दोनों मंदिरों के परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी को निर्देशित किया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं अन्य मंदिरों के आसपास नियमित सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम की प्राथमिकता है कि मंदिर परिसरों एवं आसपास स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे श्रद्धालु सुगमता एवं श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन कर सकें।

चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महापौर ने मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित शिव प्रकाश पाण्डेय जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया तथा समस्त गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान मा० पार्षद श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ जी, मा० पार्षद श्री धर्मेंद्र यादव जी, पूर्व महामंत्री महानगर भाजपा लखनऊ श्री राम अवतार कन्नौजिया जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, जोनल अधिकारी जोन-6 श्री अमरजीत यादव जी, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उत्तम कपूर जी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *