यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
जनपद प्रयागराज में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत करेलाबाग स्थित निषादराज पार्क से मंत्री नंद गोपाल नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ पावन माटी कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज ने अपने जीवन एवं विचारों के माध्यम से समाज में समानता, समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि मानने का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
यह यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और श्रद्धा एवं आस्था के साथ इस पावन अभियान से जुड़े। जनसहभागिता से यह यात्रा संत रविदास जी महाराज के समरसता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रही है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार केसरवानी जी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री आनंद सोनकर जी, कार्यक्रम संयोजक श्री दीप द्विवेदी जी, मीरापुर मण्डल अध्यक्ष श्री यश प्रसाद निषाद जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री रणविजय सिंह जी, चौक मण्डल अध्यक्ष श्री सुमित कुमार वैश्य जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश विश्वकर्मा जी, मुट्ठीगंज मण्डल अध्यक्ष श्री परमानन्द वर्मा जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री किशोरी लाल जायसवाल जी, नैनी मण्डल अध्यक्ष श्री रजत दुबे जी, नामित पार्षद एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री दिलीप केसरवानी जी, कीडगंज मण्डल अध्यक्ष श्री कबीर जायसवाल जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री राघवेंद्र मिश्रा जी सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।