जोन तीन में विशेष अभियान: तेइस चालानों से ₹53,300 का जुर्माना वसूला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

– गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, लोगों को किया गया जागरूक

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम के जोन-3 क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी जोन-3 श्री अजीत राय के नेतृत्व में यह अभियान भिटौली तिराहे से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया होते हुए आई.आई.एम. चौराहा तक संचालित किया गया।

*गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई*
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध रोकथामात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 13 चालान किए गए। इन चालानों के माध्यम से ₹15,000 का जुर्माना वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराया गया। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया।

*प्रतिबंधित पॉलीथीन पर भी चला अभियान*
नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग और भंडारण के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर 10 चालान किए गए, जिनके माध्यम से ₹38,300 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह भी दी।

*संयुक्त टीम ने चलाया प्रवर्तन अभियान*
पूरे अभियान के दौरान कुल 23 चालानों के माध्यम से ₹53,300 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती अधूलिका, श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री सुमित मिश्रा एवं श्री पुष्कर सिंह पटेल, 296 टीम, परिवर्तन दल (ईटीएफ), नगर निगम तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *