गौसेवकों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन)तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान गौसेवकों ने दिन शनिवार को प्रभारी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की जिसमें कमाल अहमद देशराज और विजय कुमार सहित कई गौसेवकों ने कहा कि वह अपनी-अपनी गौशालाओं में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गायों की सेवा कर रहे हैं लेकिन उन्हें प्रतिमाह केवल 6000 रुपये मानदेय मिल रहा है वर्तमान महंगाई के दौर में इतनी कम राशि से परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।
ज्ञापन में बताया गया कि गौशालाओं में कार्य करने वाले कर्मचारी दिन-रात पशुओं की देखभाल चारा-पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई जैसी जिम्मेदारियां निभाते हैं इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय मजदूरी की तुलना में बहुत कम है गौसेवकों ने मांग की कि 6 हजार रुपये के स्थान पर कम से कम 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया जाए ताकि वह सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने मामले को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया गौसेवकों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित निर्णय करेगी जिससे गौशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *