जालौन कोतवाली के तीन सिपाहियों पर अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

जालौन जनपद जालौन कोतवाली की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर आरोप सामने आया है। एक शिकायत में कोतवाली के तीन सिपाहियों पर अवैध रूप से “चढ़ोती” लेकर मिट्टी खन, बालू ट्रक, अवैध शराब, गांजा, सट्टा और जुआ जैसे काम कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन्हें “ब्रह्मा, विष्णु, महेश” की संज्ञा देते हुए कहा है कि इनसे मिलकर “चढ़ोती” चढ़ाने पर हर काम हो जाता है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि छोटी-मोटी चोरी जैसे मामलों में भी यदि “चढ़ोती” दे दी जाए तो सभी पाप धुल जाते हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती। आरोप लगाने वाले ने कोतवाली में व्याप्त इस कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आरोपों से आम जनता का पुलिस पर से भरोसा कम होता है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके और कानून का राज स्थापित हो।

फिलहाल इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारियों ने कहा है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *