यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के 177वें सप्ताह के अंतर्गत रविवार को #टीम_राजेश्वर द्वारा सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल के मुंशीखेड़ा (राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड) में जनसुनवाई शिविर के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शिविर में कुल 17 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क निर्माण, जलभराव, तालाब सौंदर्यीकरण, आंगनबाड़ी सुविधाओं का विस्तार, प्राथमिक विद्यालय के निर्माण, खेल मैदान के सौंदर्यीकरण, सिलाई मशीन एवं साइकिल सहायता से संबंधित आवेदन शामिल रहे। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी श्री कंधई लाल, श्री गोविन्द राम सोनकर एवं श्री तिलक राम के आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल बनवाए गए, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को भेजे गए।
विजन प्लस के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 68 लोगों की आँखों की जाँच की गई। इनमें से 65 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 190वें बॉयज यूथ क्लब एवं 125वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बॉयज यूथ क्लब को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब को बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं कैरम किट वितरित की गईं।
शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए इशिका मौर्या (70.6%), आकांक्षा मौर्या (69.4%), वंशिका यादव (63.2%) एवं आदित्य पाल (62.8%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सतत प्रयास है। इसी संकल्प के साथ सरोजनीनगर को सशक्त, समृद्ध, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।