यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
– नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर हुई मुलाकात, महापौर ने लखनऊ नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी
लखनऊ/नई दिल्ली। लखनऊ की मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित लखनऊ के मा० सांसद एवं देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के शासकीय आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा हुई।
*नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी*
भेंट के दौरान महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की गई।
*महापौर को मिला मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से लखनऊ के विकास को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान रक्षा मंत्री का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। महापौर ने कहा कि लखनऊ के विकास के प्रति मा० रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का निरंतर स्नेह एवं मार्गदर्शन प्रेरणा प्रदान करता है।