यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि श्री महाना से प्रत्येक मुलाकात अनुभव, सीख और प्रेरणा से भर देती है। उन्होंने कहा कि 1991 से महाराजपुर का लगातार आठ बार प्रतिनिधित्व तथा 2022 में विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन उनके प्रति सत्ता पक्ष और विपक्ष—दोनों के विश्वास एवं सम्मान का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि श्री महाना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधानसभा ने नेवा (NeVA) जैसी डिजिटल व्यवस्था को अपनाकर संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाया है। साथ ही, उनके कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा ने लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि श्री महाना की सबसे बड़ी विशेषता उनकी निष्पक्षता और प्रत्येक सदस्य को सम्मानपूर्वक अपनी बात रखने का अवसर देना है। यही स्वस्थ लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान है।
उन्होंने श्री महाना के स्नेह, मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।