उप संपादक यूपी लाइव न्यूज़24 लखनऊ
*अलीगढ़*।महानगर के नई दुनियां अपार्टमेंट में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके उपलक्ष में विगत दिवस एक कलश यात्रा निकाली गई ये यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद महाराज सानिध्य में निकली जिसमें नई दुनिया अपार्टमेंट के तमाम महिलाओं ने पीले वस्त्र पहन कर और सिर पर कलश रखकर अपनी सहभागिता निभाई।इसके बाद कथा व्यास सोनू गोस्वामी ने शिव महापुराण के महात्म्य के विषय में बताया।वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान भूरा प्रधान और राधा रानी के अलावा सुनीता,ममता,बबीता, विनीता,सरोज जैन,नैना महेश्वरी, मीरा,भावना गुप्ता,ललतेश महेश्वरी और भावना सहित समस्त नई दुनिया अपार्टमेंट के लोग शामिल हुए।