अलीगढ़ के पर्यटन विकास को लगेंगे पंख,अलीगढ़ आयेंगे पर्यटन मंत्री

Spread the love

उप संपादक यूपी लाइव न्यूज़ 24

*होटल एसोसिएशन के प्रयास हो रहे फलीभूत*

*अलीगढ़*।धार्मिक,शैक्षणिक और औद्योगिक नगरी अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के आगामी आठ अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे और उनका सरकारी कार्यक्रम जारी हो गया है।उक्त जानकारी देते हुए होटल एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज और अध्यक्ष मानव महाजन ने बताया कि एक होटल में आठ अगस्त को एसोसिएशन द्वारा आयोजित पर्यटन विकास विषयक संगोष्ठी,शपथ एवं सम्मान समारोह में अलीगढ़ के पर्यटन विकास को गति प्रदान करने के लिए व्यापक परिचर्चा होगी।उन्होंने आगे बताया कि होटल एसोसिएशन द्वारा अलीगढ़ के बहुआयामी पर्यटन विकास,केंद्र व प्रदेश सरकार की पर्यटन विकास नीतियों पर मंथन, मथुरा और आगरा से अलीगढ़ जंक्शन को रेलवे ट्रैक से और बृज टूरिज्म सर्किट मथुरा वृंदावन से अलीगढ़ को जोड़ने जैसी बहु प्रतीक्षित मांगों आदि पर गहन मंथन हेतु संगोष्ठी के साथ साथ नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन दो सत्रों में होगा।महामंत्री विवेक बगाई और व्यवस्था प्रमुख शरद मित्तल ने बुधवार को होटल में आयोजित बैठक में व्यवस्थाओं के निर्वहन हेतु सदस्यों को बताया कि लखनऊ स्थित विधानसभा में पर्यटन मंत्री से होटल एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज,अध्यक्ष मानव महाजन,प्रभारी दीपक गर्ग,सह कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल आदि के प्रतिनिधि मण्डल ने एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में गत दिवस मुलाकात की थी।उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, पूर्व मंत्री एवं सांसद राजवीर सिंह, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह आदि से मुलाकात कर उनसे अलीगढ़ के सर्वांगीण विकास हेतु चर्चा करने के साथ उन्हें उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया।बैठक में संगठन मंत्री सरदार मनमीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की भव्यता को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के साथ अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *