समाजवादी पार्टी के नेता राम आसरे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा पी डी ए समाज के जन संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने जनपद सोनभद्र के विधानसभा घोरावल में शाहगंज में विश्वकर्मा पीडीए समाज की जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि अब भाजपा सरकार को हटाना होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा तभी सभी का सम्मान अधिकार बचेगा और गरीब किसान नौजवान को न्याय मिलेगा।
श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने तथा विधानसभा राबर्ट्सगंज के रामगढ़ पन्नूगंज में आयोजित सम्मेलन में कहा कि जब तक देश प्रदेश में भाजपा सरकार रहेगी तब तक गरीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों नौजवानों किसानों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमेंशा विश्वकर्मा समाज का सम्मान बढ़ाया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में दो बार राम आसरे विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज को मंत्री बनाया गया। इसी प्रकार अति पिछड़ी जातियों विश्वकर्मा, प्रजापति, नाई, साहू, तेली, भुर्जी, चौरसिया, बिन्द, निषाद, कश्यप, पाल, चौहान, शाक्य, सैनी, लोधी को विधायक मंत्री बनाकर अति पिछड़ी जातियों को राजनीति और सरकार में हिस्सेदारी देने का काम श्रद्धेय नेताजी ने और श्री अखिलेश यादव जी ने किया। आज पिछड़ों की पहचान और सम्मान है वह माननीय नेताजी की देन है।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस 17 सितम्बर का सार्वजनिक अवकाश घोषित करके देश में विश्वकर्मा का सम्मान बढ़ाने का काम नेताजी ने और श्री अखिलेश यादव ने किया था। भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करके भगवान विश्वकर्मा का अपमान किया। भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा समाज का सम्मान गिराया। हमें इस बात को याद रखना होगा कि भाजपा पिछड़ा, दलित, विश्वकर्मा समाज की विरोधी है। हमें भाजपा सरकार हटानी होगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगा।
पीडीए जनपंचायत की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव और संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया।
इस अवसर पर दोनों कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दूबे, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पाण्डेय, राम भरोसे पटेल, मो० सईद कुरैशी, लोकपति पटेल, रामप्यारे पटेल, त्रिपुरारी गौड़, लाल बहादुर पाल, मन्नू पाण्डेय, विजयशंकर जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, कृपा शंकर चौहान, फारूकी जिलानी, प्रमोद यादव, रविंद्र विज्ञान भारती, विवेक पटेल, पीयूष यादव, जेपी पटेल, सुरेंद्र यादव, अखिल भारतीय, विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, जिला महासचिव दिनेश विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड जिलाध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, शिवपूजन विश्वकर्मा, विजेन्द्र विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, डा० विनोद विश्वकर्मा, डा० विजय विश्वकर्मा, देवधारी विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, डा० राकेश विश्वकर्मा, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, कृपाशंकर विश्वकर्मा, आनन्द विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा, सुरेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, महिला जिलाध्यक्ष मीना विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, चन्द्र शेखर विश्वकर्मा, भुनेश्वर विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, डा० विजय शंकर विश्वकर्मा, रामजग विश्वकर्मा, नन्द लाल विश्वकर्मा, शम्भू नाथ विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, हरिहर विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, फागु विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, बहादुर विश्वकर्मा, भृगु विश्वकर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान बाबूलाल विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, मास्टर लालता विश्वकर्मा, मंगल विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, रवि शंकर विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, डॉक्टर अवनीश विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा ने सम्बोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *