यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर अधिवक्ता विजय गोंड बार्डर प्रदेश महासचिव समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जनपद चन्दौली, मुगलसराय चकिया त्रिमुहानी गंगा प्रसाद मोड़ से आदिवासी/मूलनिवासी जुलुस को मुख्य अतिथि सांसद चंदौली के प्रतिनिधि बबलू सिंह द्वारा आदिवासी झण्डा दिखाकर जुलूस को रवाना किया गया। जुलूस चकिया, त्रिमुहानी से मुगलसराय बाजार होते हुए सुभाष पार्क तक आदिवासी समाज द्वारा बड़ी संख्या में निकाला गया।
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने अपने संवैधानिक हक-अधिकार, वनाधिकार कानून के तहत उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले, जंगल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी गोंड, खरवार, चेरो पनिका आदि को वनाधिकार के तहत भूमि आवंटित करने की आवाज उठाई। इसके साथ ही 1857 के क्रान्ति में शहीद व जल जंगल जमीन की लड़ाई में अंग्रेजो, साहूकारो, जमीदारों से लड़ावई वाले क्रांतिकारी आदिवासी भगवान बिरसा मुण्डा, गोंड राजा शंकरशाह व रघुनाथ शाह, गोड वीरांगना महारानी दुर्गावती, टांटया मामा भील, पिताम्बर खरवार, निलाम्बर खरवार व महाराष्ट्र में नागपुर शहर को बसाने वाले गोंड राजे बख्त बुलन्दशाह को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सरकार से आदिवासी समाज द्वारा माँग की गयी कि जनपद चंदौली का नाम आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाय। जनपद चंदौली के धानापुर शाहिद उद्यान में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी क्रमशः विश्वनाथ गोंड,रामराज गोंड,रंगी गोंड,भंगी गोंड आदि शहीदों की मूर्ति लगायी स्थापना की जाय। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति आयोग का अलग से गठन किया जाय। उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वित्त विभाग का गठन किया जाय। दिलकुशा गेस्ट हाउस चकिया तहसील चकिया जनपद चंदौली में स्थित गोंडवाना के राज्य चिन्ह को संरक्षित व सुरक्षित कर उसका पूर्ण-जीर्णोद्धार किया जाय। जनपद चंदौली में जनजाति संग्रहालय के स्थापना की जाय। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में आदिवासी/अनुसूचित जनजाति समाज के ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित किया जाय व शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों की स्थापना की जाय। आदिवासी महापुरुष गोंड राजा राजा शंकर शाह व कुवर रघुनाथ शाह के नाम पर जनपद चन्दौली में एक आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाय।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से उपस्थित सर्वश्री वीरेन्द्र सिंह सांसद चंदौली के प्रतिनिधि बबलू सिंह (मुख्य अतिथि) कार्यक्रम आयोजक एड० विजय गोंड बॉर्डर प्रदेश महासचिव समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री प्रभु नारायण यादव विधायक सकलडीहा, श्री रामकिसुन यादव पूर्व सांसद चंदौली, श्री सत्यनारायण राार जिलाध्यक्ष चंदौली,श्री बृजेश गोंड जिलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ चंदौली, श्री अतुल गोंड जिलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ वाराणसी, श्री राजेश गोंड जिलाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ प्रतापगढ़, सीपी खरवार प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी जनजाति प्रकोष्ठ,त्रिवेणी खरवार,रमापति गोंड, टोनी खरवार, छाया गोंड प्रदेश सचिव,संतोष गोंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रमिला गोंड, शशिकला गोंड, विक्की प्रधान, संतोष गोंड, रमापति गोंड, कान्ता गोंड, शैलेश गोंड, मिठाई गोंड प्रधान, रवि गोंड, पन्ना गोड प्रधान, घनश्याम गोंड, प्रतेज गोड आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित