लद्दाख कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में देवरिया में कांग्रेस की अहम बैठक हुई आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत देवरिया जिले के बनकटा ब्लॉक (भाटपारानी विधानसभा क्षेत्र) में पार्टी संगठन को अधिक सशक्त और गतिशील बनाने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस वैचारिक और सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लद्दाख के प्रभारी श्री केशव चंद यादव ने अपने कुशल नेतृत्व में की। उनके साथ कार्यक्रम में देवरिया के जिलाध्यक्ष श्री रोशनमल जी ने भी विशेष रूप से शिरकत की, जहाँ जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों के चयन तथा संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक की गरिमा बढ़ाने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ और प्रमुख चेहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री भैया जी पवार जी, पीसीसी ऑब्जर्वर श्रीमती निर्मला पासवान जी और पीसीसी ऑब्जर्वर इंजीनियर शैलेन्द्र जी की विशेष उपस्थिति रही। इन सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बैठक में मौजूद समस्त कांग्रेस जनों और कार्यकर्ताओं ने सांगठनिक विषयों, बूथ स्तर की तैयारियों और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर खुलकर और विस्तार से चर्चा की, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती के साथ सामना किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *