सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मा० महापौर ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। नगर निगम में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।

महापौर जी ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर की सेवा में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सेवानिवृत्ति नौकरी का अंत जरूर है, लेकिन शहर और नगर निगम के लिए किए गए उनके काम और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आगे के जीवन के लिए स्वस्थ, सुखी और खुशहाल रहने की शुभकामनाएं दीं।

31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वालों में श्री विनोद कुमार पाठक, सहायक अभियंता; श्री विजय सिंह, प्रथम श्रेणी लिपिक; श्री कृष्ण कान्त राय, द्वितीय श्रेणी लिपिक; श्री शम्भू सरण तिवारी, अनुचर; श्री राकेश कुमार सिंह, ट्रेसर; मो. इरफान, बेलदार; श्री राजा राम, फ्यूजमैन; श्री कृष्ण कुमार मौर्य, लाइनमैन और श्रीमती सूरज कुमारी, अनुचर शामिल हैं। इसके अलावा श्री अशर्फी, श्री राजेश, श्री राजेन्द्र, श्रीमती मालती, श्रीमती शान्ति और श्री रतन लाल भी सफाई कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों ने नगर निगम के अलग-अलग विभागों और क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और शहर की व्यवस्थाओं में योगदान दिया।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन भी शामिल हुए। अपने साथियों को सम्मान के साथ विदाई मिलते देख नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी भावुक नजर आए। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री महामिलिंद, मुख्य अभियंता सिविल श्री महेश वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री पीके श्रीवास्तव समेत नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *