अलीगढ़ से राजीव जैन राष्ट्रीय महामंत्री एवं मयंक जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निर्वाचित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ श्री दिगम्बर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव दिल्ली में विधिसम्मत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ जहां पर मुख्य चुनाव अधिकारी अतुल जैन एवं सहायक चुनाव अधिकारी वैशाली वालचाले के निर्देशन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान डॉ.मणिंद्र जैन,दिल्ली को श्री दिगम्बर जैन महासमिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजीव जैन,राष्ट्रीय महामंत्री एवं मयंक जैन अलीगढ़ को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निर्वाचित घोषित किया गया।इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री राजीव जैन ने कहा कि महासमिति ने जो विश्वास उनके ऊपर जताया है वह उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। धर्म के साथ समाजसेवा,शिक्षा, चिकित्सा,जीवदया,गौसेवा और मानव सेवा जैसे क्षेत्रों में महासमिति की भूमिका को और व्यापक बनाया जाएगा और समाज की नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ना तथा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना भी प्राथमिकताओं में रहेगा।उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत किसी एक व्यक्ति में नहीं,बल्कि सामूहिक नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समाज की एकजुटता में है।इतना ही नहीं सभी को साथ लेकर महासमिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा व संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को देशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत विभिन्न जैन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय,संवाद और सहयोग स्थापित हो।महासमिति की सेवा गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।खास बात ये है कि राजीव जैन के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित होना पूरे अलीगढ़ जैन समाज के लिए गौरव और हर्ष का विषय है और राष्ट्रीय संगठन में अलीगढ़ को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शहर की धार्मिक एवं सामाजिक सक्रियता को राष्ट्रीय पहचान देने वाली उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।वहीं पवन जैन और सुनील जैन ने कहा कि अलीगढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना यह दर्शाता है कि यहां का जैन समाज धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ संगठन,सामाजिक सेवा और समाजहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और राजीव जैन के निर्वाचन से अलीगढ़ और देशभर के जैन समाज के बीच संपर्क एवं समन्वय और मजबूत होने की उम्मीद है।मंजू अजमेरा राष्ट्रीय अध्यक्षा,रिचा जैन राष्ट्रीय संयोजिका महिला महासमिति कमल पाटनी कार्याध्यक्ष,वैशाली वालचाले कार्याध्यक्ष,प्रदीप कुमार जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,धरणेंद्र कुमार जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं विमल जैन “रारा”,अशोक कुमार जैन, अलका जैन,सतेंद्र जैन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया।इस मौके पर अलीगढ़ से विनय जैन,सुनील जैन, विशाल जैन,पवन जैन,राकेश जैन एवं अंकुश जैन उपस्थित रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *