अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख कैश लेस मेडिकल इंश्योरेंस का ऐतिहासिक निर्णय, डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया

Spread the love

आभार

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ : प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को ₹5 लाख की Cashless Medical Insurance सुविधा प्रदान करने की घोषणा के लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। आमजन के अधिकारों की रक्षा करने, जरूरतमंदों को न्याय दिलाने और कानून के शासन को मजबूत करने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में अधिवक्ताओं के साथ-साथ उनके परिवारों की स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए व्यापक बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं के लिए जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि बीमारी, दुर्घटना अथवा किसी आकस्मिक परिस्थिति में अधिवक्ता परिवारों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के लिए ₹5 लाख की Cashless Medical Insurance सुविधा की घोषणा अधिवक्ता समाज और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच है। गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में महंगे उपचार का खर्च परिवार पर आर्थिक बोझ न बने, इस दिशा में यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता समाज के अधिकारों और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं, उनके स्वास्थ्य और परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार का यह संवेदनशील निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लोककल्याणकारी सोच और अधिवक्ता समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुनः मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के अधिवक्ताओं को ₹5 लाख का Cashless Medical Insurance उपलब्ध कराने का यह निर्णय उनके और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *