यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अयोध्या
बीकापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण के आरोपी कोचिंग संचालक रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मोतीगंज चौकी क्षेत्र की 13 वर्षीय छात्रा 3 सितंबर को कोचिंग पढ़ने गई थी और लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पीछा कर दिल्ली के सुल्तानपुरी रेलवे स्टेशन से छात्रा को बरामद कर आरोपी को पकड़ा।
रविवार को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जिला कारागार ले जाते समय आरोपी लघुशंका के बहाने उतरकर झाड़ी में छुपकर भागने लगा। वायरलेस पर सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़कर जेल में दाखिल किया।