मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरोजनीनगर से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार, बारह हजार करोड़ की परियोजनाओं के लिए सरोजनीनगर की जनता की तरफ़ से आभार — डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

वरुण विहार और नैमिष नगर से लखनऊ के सुनियोजित विस्तार को मिलेगी गति, आधुनिक आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार — डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ सरोजनीनगर की पावन धरती पर आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में लखनऊ के आवासीय एवं शहरी विकास से जुड़ी लगभग ₹12,000 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर जैसी महत्वाकांक्षी टाउनशिप परियोजनाओं के साथ पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं का भी शुभारंभ एवं शिलान्यास हुआ। वरुण विहार और नैमिष नगर को आधुनिक शहरी सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, आवासीय एवं सार्वजनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। दोनों परियोजनाओं में विभिन्न आय वर्गों के लिए आवासीय अवसर उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि लखनऊ के विकास को महानगर या जनपद की सीमाओं से आगे बढ़ाकर State Capital Region (SCR) के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, जिसमें उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली को भी क्षेत्रीय विकास योजना से जोड़ा जाना है। नैमिषारण्य के विकास और लखनऊ से उसकी बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोर-लेन कनेक्टिविटी तथा वरुण विहार के बीच से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी को विकसित किया जायेगा। मुआवजा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही साथ किसानों और LDA के बीच किसी मध्यस्थ की भूमिका नहीं होगी, जमीन के स्वामियों से सीधे बातचीत की जाएगी और मुआवजा सीधे उनके खातों में दिया जाएगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वरुण विहार और नैमिष नगर केवल आवासीय परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि लखनऊ के भविष्य के सुनियोजित विस्तार की आधारशिला हैं। इन परियोजनाओं से राजधानी के विस्तार को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में आवास, बुनियादी सुविधाओं, कनेक्टिविटी तथा रोजगार के नए अवसरों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज लखनऊ शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक, विनिर्माण, कनेक्टिविटी और World-Class Infrastructure के नए केंद्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनंत नगर, एयरपोर्ट विस्तार, मेट्रो, किसान पथ, ग्रीन कॉरिडोर, Tata की ऑटोमोबाइल परियोजना और Ashok Leyland के Electric Vehicle Manufacturing Plant जैसी परियोजनाएं लखनऊ की विकास यात्रा को नई पहचान दे रही हैं।

डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त रखने के लिए कानून का राज स्थापित किया है। पिछले नौ सालों में 17,000 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं। 34,000 अपराधियों को जेल भेजा गया है। 300 से ज्यादा अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं। 85,000 से ज्यादा अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है और 14,000 करोड़ रुपये की माफियाओं की संपत्ति जब्त कर खाली कराई गई है। तो आज हम गर्व से कहते हैं कि उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का सबसे सुरक्षित प्रदेश है। इतना ही नहीं, आज उत्तर प्रदेश शिक्षा हब के रूप में सरोजनीनगर विकसित हो रहा है। सारे विश्वविद्यालय—बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय हो, राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय हो, शकुंतला विश्वविद्यालय हो या नया स्थापित हो रहा Foreign Languages University—सभी सरोजनीनगर में हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद के कारण यह संभव हो रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि विकास की इस यात्रा को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ना भी हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अवसर पर वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ लखनऊ के संकल्प को मजबूत किया गया। आधुनिक सुविधाओं और मजबूत आधारभूत संरचना के साथ हमारा प्रयास है कि लखनऊ एक हरा-भरा, स्वच्छ और बेहतर जीवन गुणवत्ता वाला शहर बने।

सरोजनीनगर के विकास पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में सरोजनीनगर विकास और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। Aerocity, देश की पहली Artificial Intelligence City, अनंत नगर परियोजना तथा Ashok Leyland की फैक्ट्री जैसी परियोजनाएं सरोजनीनगर में आधुनिक औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों की मजबूत आधारशिला तैयार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा में उन परिवारों की खुशियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जिनकी भूमि इन परियोजनाओं से जुड़ी है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने किसानों की भूमि के संबंध में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर सीधे उनके बैंक खातों में मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इससे विकास के साथ प्रभावित परिवारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में विश्वास मजबूत हुआ है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर की धरती से प्रारंभ हुई यह विकास यात्रा लखनऊ के सुनियोजित विस्तार, बेहतर आवासीय सुविधाओं, मजबूत कनेक्टिविटी, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना को नई दिशा देगी।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, राज्यसभा सांसद श्री संजय सेठ जी, माननीय विधान परिषद सदस्य गण डॉ. महेंद्र कुमार सिंह जी, श्री मुकेश शर्मा जी, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल जी, श्री रामचंद्र प्रधान जी, श्री पवन कुमार सिंह जी, माननीय विधायक गण श्री योगेश शुक्ल जी, डॉ. नीरज बोरा जी, श्री ओ.पी. श्रीवास्तव जी, श्रीमती जय देवी जी, श्री अमरेश कुमार जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार मौर्य जी, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन श्री पी गुरुप्रसाद जी, वी सी एल डी ए श्री प्रथमेश कुमार जी, सचिव आवास श्री अनिल ढींगरा जी, मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत जी, लखनऊ विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य श्री पुष्कर शुक्ला जी एवं श्री पी एन सिंह जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इन ऐतिहासिक परियोजनाओं के शुभारंभ से लखनऊ के विकास को नई गति मिलेगी। सरोजनीनगर की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लखनऊ और सरोजनीनगर विकास, रोजगार, आधुनिकता और बेहतर नागरिक सुविधाओं के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *