मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध मे सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पक्षपातपूर्ण रवैये, ‘वोट चोरी’ की साजिश और मतदाता सूची एस आई आर में धांधली के खिलाफ कांग्रेस जन आज पूरे देश में सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
इसी क्रम में लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग, राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में एक विशाल धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है।

जनता के मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए इस संघर्ष में सांसद तनुज पुनिया राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी पश्चिम ज़ोन संजीव आर्या , विधानमंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ और यूपी सी सी के कोषाध्यक्ष श्री शिव पांडे समेत तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए हैं।

लोकतंत्र की हत्या करने वालों और निष्पक्ष चुनाव की धज्जियां उड़ाने वालों का हिसाब होकर रहेगा, जब तक जनता के वोटों की चोरी करने वाले इस्तीफा नहीं देते और इन पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस पार्टी का यह संग्राम थमेगा नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *