यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
जनप्रतिनिधि जनता और संगठन के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं, वहीं हमारे कर्मठ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जनता से निरंतर संवाद, उनकी अपेक्षाओं को समझना और सेवा के प्रति समर्पण ही संगठन को और मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन में हम सभी संगठन को और सशक्त बनाने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती , वसुंधरा राजे प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पुनिया हरीश द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।