यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में एक विशाल राजनीतिक समागम देखने को मिला, जहां उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) राजेंद्र पाल गौतम के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न दलों और सामाजिक क्षेत्रों से आए कई दिग्गज नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर मंच पर उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय , राष्ट्रीय सचिव एवं अवध ज़ोन प्रभारी अब्दुल हन्नान तथा वरिष्ठ नेता श्री सैयद आसिम वकार भी गरिमामय रूप से मौजूद रहे। श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने नए साथियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई और पूरे कांग्रेस परिवार की ओर से नवागत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का खुले दिल से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राजेंद्र पाल गौतम जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री श्री इज़हार-उल-हक़ जी, पूर्व छात्र नेता व श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी आगरा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा जी, बसपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री नईम अहमद जी तथा नानपारा (बहराइच) के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री राशिद खान जी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर यह साफ़ संदेश दिया गया कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार अब स्पष्ट रूप से बहने लगी है। जन-अधिकारों, युवाओं के भविष्य और सामाजिक न्याय की इस ऐतिहासिक लड़ाई को श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के दिशा-निर्देशन तथा इन सभी जन-आधारित नेताओं के शामिल होने से एक नई दिशा और असीम ऊर्जा मिलेगी।