लखनऊ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज जी एवं महानगर अध्यक्ष संग पहुंचे प्रेरणा पार्क किया वृक्षारोपण

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण किया तथा भारत माता की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल की पिक्चर गैलरी का अवलोकन कराया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक खरे मंडल अध्यक्ष दया पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *