अलीगढ़ के नगर आयुक्त ने परीक्षण कर पुरानी समस्या का निकाला हल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ आगरा रोड बाईपास फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से होने वाले जलभराव की समस्या से अब आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।लंबे समय से इस जटिल समस्या से जूझ रहे राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को स्थायी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के जलकल निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा सिविल इंजीनियरिंग की संयुक्त टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने समस्या के तकनीकी पहलुओं को देखते हुए महाप्रबंधक जल डॉ.पी.के.सिंह को निर्देशित किया कि फ्लाईओवर के नीचे एवं दूसरी ओर आगरा की दिशा में एकत्र होने वाले जल की निकासी अंडरग्राउंड पाइपलाइन के माध्यम से नगर निगम के सम्पवेल से छोड़े जाने वाले नाले तक सुनिश्चित की जाए।इससे फ्लाईओवर के नीचे होने वाले जलभराव में प्रभावी कमी आएगी और आवागमन सुगम होगा।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाए ताकि बारिश में नागरिकों को राहत मिल सके।उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि आगरा रोड बाइपास फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम प्रयासरत है व्यवहारिक एवं प्रभावी समाधान तैयार किया गया है जिससे बारिश के पानी का निकास हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *