विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से बुधवार को कई क्षेत्रों की पेयजलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

लखनऊ। नगर निगम जलकल विभाग ने नागरिकों को सूचित किया है कि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ऐशबाग यार्ड में पोल एवं एंटी-काइट नेट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी, जिससे ऐशबाग जलकल से संचालित पेयजलापूर्ति पर भी प्रभाव पड़ेगा।

*इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति*
जलकल विभाग के अनुसार लालबाग, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), मौलवीगंज, ऐशबाग, भदेवां, निशातगंज/न्यू हैदराबाद (आंशिक), लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, फैजाबाद रोड, मनकामेश्वर वार्ड तथा बाबूगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

*जल का आवश्यक भंडारण करने की अपील*
जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संभावित असुविधा को देखते हुए आवश्यकतानुसार पेयजल का अग्रिम भंडारण कर लें। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *