गृह कर में 5% छूट का शुक्रवार को अंतिम अवसर, 31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा लाभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

– समय पर भुगतान के लिए नगर निगम की अपील, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर लागू है छूट

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा गृह कर के समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही 5 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने का शुक्रवार, 31 जुलाई, अंतिम अवसर है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद इस छूट की अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

*31 जुलाई तक दोनों माध्यमों से मिलेगा छूट का लाभ*
नगर निगम के अनुसार, माननीय कार्यकारिणी समिति की स्वीकृति के बाद गृह करदाताओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से गृह कर जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। यह सुविधा केवल 31 जुलाई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

*अधिक से अधिक नागरिक समय से करें भुगतान*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना गृह कर जमा कर छूट का लाभ अवश्य उठाएं। इससे न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि नगर निगम की राजस्व व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और शहर में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *