चित्रकूट समाजवादी पार्टी ने किसानों महिलाओं के साथ किया पैदल मार्च सौंपा ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक श्री अनिल प्रधान के नेतृत्व में लगभग पाँच सौ किसानों, मजदूरों, माताओं, बहनों एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय चित्रकूट का घेराव कर धरना दिया और तमाम माँगों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया।
विधायक श्री अनिल प्रधान ने अघोषित विद्युत कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, निजी ट्यूबवेल धारक किसानों को तत्काल विद्युत सामग्री देने, जनपद चित्रकूट में विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष बहुत कम बारिश होने के कारण जनपद चित्रकूट को सूखा ग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने, विद्युत कार्यशाला केंद्र राजापुर में कर्मचारियों एवं ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग मैटेरियल की कमी को दूर करने, शिवरामपुर- कौहारी संपर्क मार्ग एवं 2026-27 की कार्ययोजना में चित्रकूट सदर विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गो एवं खस्ताहाल संपर्क मार्गो का पुनः डामरीकरण हेतु शासन को पत्र लिखकर बजट स्वीकृत कराने की मांग की है।
श्री अनिल प्रधान ने खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी दूर करने, संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज की समुचित व्यवस्था कराए जाने, जिला अस्पताल में स्टाप एवं डॉक्टरों को मरीजों के परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों से सही प्रकार से मृदु एवं शालीन व्यवहार करने, नवनिर्मित ट्रामा सेंटर का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराकर चिकित्सा सेवा प्रारंभ कराने, संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं खोह स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष डॉक्टर एवं स्टाफ की तैनाती हेतु शासन को पत्र लिखा है।
श्री प्रधान ने जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती हेतु पत्र लिखने, विगत दिनों मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण हेतु की गई घोषणा के क्रम में जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराए जाने एवं उक्त प्रकरण में की गई कार्यवाहियों से अवगत कराने, सिंचाई विभाग के सभी पम्प कैनालों को पूरी क्षमता के साथ एवं टेल तक पानी पहुँचाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने की माँग की।
सदर विधायक श्री अनिल प्रधान ने जल्द ही सुनवाई ना होने पर बड़ा जनान्दोलन करने की चेतावनी दी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं विद्युत अधिकारियों की होगी। आंदोलन में प्रमुख रूप से सुरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष, हरिमोहन यादव पूर्व विधान सभा अध्यक्ष/वरिष्ठ नेता, जनार्दन सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष, अरशद खान जिला उपाध्यक्ष, गौरीशंकर पटेल, आशुतोष अग्रहरि, नत्थू वर्मा पूर्व प्रधान अकबरपुर, मंगल यादव समाजसेवी, विकास पटेल, ननकू निषाद, सत्येंद्र यादव आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सर्वश्री गनेशकुमार, सत्यम यादव, श्रीराम गुप्ता, अतुल सिंह, अजय वर्मा, शिवम पाण्डेय छात्र नेता, राहुल अग्रहरि विधानसभा सचिव, शारदा प्रसाद, पुरुषोत्तम, सत्येन्द्र यादव, सुनील कुमार, शिवनरेश यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, चन्द्रकमल, योगेन्द्र सिंह, संदीप पटेल, बल्ले पटेल, राजकरन, लखन, पूनम, तिजुवा, दुजिया, मैकी, कविता, रोशनी, मुन्नी, जगरन्नी, रेनू, सुनीता, माया, वीरेन्द्र, गोलू, रामचन्द्र, कल्लू, शिवमोहन, शिवदत्त, रमेश, गनेश प्रसाद, लवकुश पटेल, रामकिशुन, भूपेन्द्र सिंह, शिवऔतार, घनश्याम, अगुवा, अशोक कुमार, चन्द्रभवन, चुनबादी, तुलसा, सुनता, कलावती, रानी, विजय, कुशल, कृष्ण कुमार, विकास पटेल, संत कुमार, भरतलाल, संदीप, अमन, प्रेम, नर्मदा प्रसाद, कुलदीप सिंह, जुगुल किशोर, ललित, जन्नी, महिपाल प्रसाद वर्मा, राममिलन, रामसनेही, उदयभान, छोटेलाल, रामप्रकाश वर्मा, रामजियावन, रामबाबू, रामपाल, उमाकान्त, संतराम, कैरा, कामता प्रसाद, राजबहादुर, विजय, जगतराम, नोखेलाल, श्यामबाई, शिला, चुनकी, गुडिया, सविता, भगनी, सीताराम, अनुज कुमार, मनोज कुमार आदि सैकड़ों किसान, कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *