समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मकन पुर शरीफ दरगाह पर पेश की चादर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यामीन खान ने मकनपुर शरीफ दरगाह में चादर पेश की। इस अवसर पर सय्यद शादान शिकोह, राष्ट्रीय सचिव (अल्पसंख्यक सभा) द्वारा आयोजित मीटिंग में दोनों नेताओं ने हिस्सा लिया और समुदाय के हितों तथा सामाजिक सौहार्द्रता पर विस्तार से चर्चा की गई।
मीटिंग में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में एकजुटता और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। सभा ने स्पष्ट रूप से संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री पद पर लाकर प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक कल्याण की नीतियों को और सशक्त बनाया जाएगा।
सम्मेलन में शांति, एकता और संवैधानिक मार्ग से लोकतांत्रिक संघर्ष को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने समाजवादी सरकार बनने पर स्थानीय समस्याओं के समाधान, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सतत् प्रयास जारी रखने का वचन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *