नव वर्षीय बालिका रहस्यमय ढंग से लापता पिता ने कोतवाली में दी तहरीर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच*(जालौन) नगर से एक 9 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है बालिका के पिता ने दिन शनिवार को कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला गांधी नगर स्थित सिंह वाहिनी मंदिर के पास रहने वाले ख्यालीराम की 9 वर्षीय पुत्री प्रतिदिन दरिद्र नारायण सेवा समिति में संचालित निशुल्क कोचिंग में पढ़ने जाती थी बताया गया कि शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को वह कोचिंग नहीं गई और पूरे दिन घर पर ही थी सोनाक्षी अपनी दादी के साथ रहती है क्योंकि उसकी मां नहीं है।
परिजनों के मुताबिक दिन शुक्रवार की शाम वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी रास्ते में कुछ पड़ोसियों ने उसे देखा भी था लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी जानकारी की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
बालिका के पिता ख्यालीराम ने शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और बेटी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी है वहीं परिजनों ने भी लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सोनाक्षी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिवार को सूचित करें पूरे क्षेत्र में बालिका के लापता होने से चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *