इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाहिता से मारपीट कर निकाला घर से

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*कोंच*(जालौन)तहसील क्षेत्र के ग्राम परैथा निवासिनी रोशनी पत्नी अनिल ने अपने पति ससुर और बड़ी बहन पर मारपीट उत्पीड़न तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दिन रविवार को उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से अनिल के साथ हुई थी विवाह के बाद कुछ समय तक परिवार में सब कुछ सामान्य रहा और उसके दो पुत्र भी हुए लेकिन बाद में पति शराब और जुए की लत का शिकार हो गया तथा कथित तौर पर अपनी पूरी जमीन बेच दी पीड़िता का आरोप है कि पति घर के खर्च बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं देता जिसके चलते उसे मजदूरी कर परिवार चलाना पड़ रहा है।
रोशनी का कहना है कि 30 जुलाई 2026 की सुबह तेज बुखार होने पर उसने इलाज के लिए पति से पैसे मांगे जिस पर पति और बड़ी बहन ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई आरोप है कि इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया और दोबारा लौटने पर कुल्हाड़ी से काटने या पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी गई पीड़िता का कहना है कि उसने 30 जुलाई को कोतवाली में शिकायत दी थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अब उसने एसडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उसे व उसके बच्चों को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *