श्रावण मास में देवादिदेव की शरण में पहुंचे बसपा नेता बंटी उपाध्याय ने खेरेश्वर धाम पर किया महारुद्राभिषेक

Spread the love

उप संपादक संजय मिश्रा यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

*साधक के लिए अभीष्ट फल की प्राप्ति का साधन बनता है भगवान शिव का ये अनुष्ठान- पूर्णानंद पुरी महाराज*

*अलीगढ़*।पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का बहुत महत्व होता है जबकि इसी को ध्यान में रखते हुए महानगर के सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम पर महारुद्राभिषेक के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम यहां पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी की ओर से आयोजित किया गया जिसमें वैदिक ज्योतिष संस्थान के विद्वान आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज की देखरेख में आचार्य गौरव शास्त्री, आचार्य विनीत शास्त्री, आचार्य रवि शास्त्री और देवेश शर्मा समेत अनेक विद्वान आचार्यों ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ये धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और महारुद्राभिषेक के इस कार्यक्रम में बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी के सभी इष्ट मित्र चिर परिचित परिवार वाले अथवा समर्थकों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी सहभागिता निभाई। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम के दौरान यहां पर महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि पवित्र श्रावण मास में इस चराचर जगत का पालन पोषण और संचालन स्वयं भगवान शंकर करते हैं इसलिए पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विधान है और उस पर भी महारुद्राभिषेक की पूजा अर्चना का नासिर्फ़ कई सौ गुना फल मिलता है बल्कि ये पूजा अभीष्ट कार्य की सिद्धि का भी साधन है।इधर इस पूजा और अभिषेक के उपरांत बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने कहा कि आज का ये अनुष्ठान मानव और विश्व के कल्याण के लिए रखा गया है।महारुद्राभिषेक के समापन पर यहां भगवान शिव की महाआरती की गई और बाद में यहां प्रसाद वितरण का सिलसिला भी अनवरत रूप से देर शाम तक चलता रहा और सभी भक्तों ने यहां पर प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *