ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन यूपी के बोन एंड जॉइंट मंथ के पोस्चर इंडिया मिशन के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा अपने तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के बोन एंड जॉइंट मंथ के पोस्चर इंडिया मिशन के तहत एक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन बंसल क्लासेज में किया।इस अवसर पर अलीगढ़ ऑर्थोपेडिक क्लब के सचिव डॉ.अभिषेक कुमार सिंह ने कोचिंग में मौजूद 80 से अधिक छात्र,छात्राओं और शिक्षकों को अपने शारीरिक पोस्चर को सही रखने के बारे में बताया।उन्होंने समझाया कि कैसे पढ़ते लिखते और काम करते वक्त गलत तरीके से उठने बैठने की वजह से आगे चलकर गर्दन और कमर की समस्या हो सकती है और नज़र अंदाज़ करने पर सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस और शियाटिका जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।क्लब के सदस्य डॉ.सौम्य सूद ने बच्चों को प्रोटीन और कैल्शियम युक्त पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम करने को प्रोत्साहित किया और उनको मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी।बंसल क्लासेज के शैक्षणिक सलाहकार डॉ.रजत प्रताप सिंह ने आये हुए चिकित्सकों का माल्यार्पण करके स्वागत किया और छात्रों एवं शिक्षकों को तमाम बताई गई बातों का अपने रोजमर्रा के जीवन में अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *