संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कौशांबी में प्रदेश कांग्रेस ने आयोजित की पत्रकार वार्ता सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

संगठन सृजन अभियान’ के तहत जनपद कौशाम्बी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक और पत्रकार वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस विशेष अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पर्यवेक्षक श्री शिव कुमार दहरिया जी, राजन दुबे जी, मंजू संत जी एवं मनिंदर मिश्र जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने जिले के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक में आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

इस ऊर्जावान कार्यक्रम का बेहतरीन एवं कुशल संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय जी द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी उपस्थित साथियों तथा पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

जन-जन के अधिकारों और जनता की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से संकल्पित है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *