प्रभा चौहान बनीं वीरांगना इकाई की मंडल उपाध्यक्ष

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की वीरांगना इकाई की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान संगठन के प्रति निष्ठा,सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए प्रभा चौहान को वीरांगना इकाई का मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया गया।नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं साथ ही संगठन की ओर से प्रभा चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मंडल अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने और उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर,महानगर अध्यक्ष मधु रानी जादौन,भारती गौतम,लता राघव,मिनी रानी,मनु चौहान,आशी गौतम एवं ज्योति सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *