गणेश मंदिर अचलताल पर शिव-पार्वती विवाह से हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ ।महानगर के अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ।इस 14 दिवसीय भव्य आयोजन की शुरुआत पहले दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह और गणेश वंदना के साथ आरंभ हुई और शिव पार्वती विवाह का आयोजन जगदंबा भजन मंडल द्वारा संपन्न कराया गया जहां पर मुख्य आचार्य पं.अश्विनी देहलवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संस्कार सम्पन्न कराया और पूजन का सौभाग्य प्रदीप वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम वर्मा,सोमेश्वर वर्मा को प्राप्त हुआ।इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।आपको बता दें कि ये पूरा 14 दिवसीय कार्यक्रम महंत विनय नाथ महाराज जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है और इस महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विशेष पूजन,भजन संध्या,धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने जानकारी दी कि गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालु प्रतिदिन बढ़-चढ़कर इस धार्मिक पर्व में सम्मिलित हो रहे हैं।इस मौके पर कुसुम लता,बंदना वार्ष्णेय, दिलीप सैनी,दीपक वार्ष्णेय लाइट, उमेश वार्ष्णेय,कृपा देवी,कामनी वार्ष्णेय और सूरज सैनी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *