अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर चारबाग स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग दिखाया। उनका चिंतन और विचारधारा आज भी समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणादायी है।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन, विचार और अंत्योदय का संदेश हम सभी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, महानगर प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, अवनीश सिंह पटेल, पवन सिंह चौहान, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी’, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, सुधीर हलवासिया, मान सिंह, हरिसगण गुप्ता, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *