यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
देहरादून में पीएम किसान उत्सव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त के रूप में देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इसी क्रम में उत्तराखंड के 8.8 लाख से अधिक किसानों के खातों में भी ₹161 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिलेट, कीवी, एप्पल और ड्रैगन फ्रूट जैसे मिशनों के माध्यम से कृषि में विविधता एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को ब्याजमुक्त ऋण, कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान तथा सिंचाई के लिए निःशुल्क नहर सुविधा जैसी पहल से लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधायक श्री बृजभूषण गैरोला भी उपस्थित रहे।