यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
बाराबंकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं मे चल रहे डिजिटल सदस्यता अभियान के अनुपालन में विधानसभा दरियाबाद के भिटरिया चौराहा स्थित सरस्वती मैरिज लांन में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप की उपस्थिति में आयोजित सेक्टर प्रभारी एवं जोनल प्रभारियों की बैठक मे अरविंद कुमार सिंह गोप ने पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मानित करते हुए कहा कि श्री अखिलेश यादव जी के दिशा निर्देश पर हर बूथ पर चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान का आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अत्यंत जरूरी और उपयोगी हैं इसलिए पार्टी के बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी जोनल प्रभारी हर हाल में इस सदस्यता अभियान तय समय सीमा में पूरा करने का कार्य करे और इस कर की शुरुआत अपने परिवार से करें पूरे परिवार का क्यूआर कोड और सदस्यता कार्ड जारी करवाये, प्रदेश कार्यालय के डिजिटल टीम से तुरंत जुड़े और अभियान को गति प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करें, चुनाव आयोग के बीएलओ के साथ तालमेल बिठाकर बीएओ सूची का सत्यापन कर स्थिति का तत्काल भौतिक सत्यापन करें और अगले दो दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करें सदस्यता अभियान में किसी प्रकार की हीला हवाली राष्ट्रीय अध्यक्ष जी बर्दाश्त नहीं करेंगे यह कार्य मिशन मोड पर किए जाएंगे हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य है लेकिन हम सबको 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करना होगा क्योंकि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी हम मनचाहा लक्ष्य प्राप्त कर सकते है इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व डिजिटल सदस्यता अभियान चला कर हमको अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का कार्य सौंपा है जिसे हम सबको तय समय सीमा में पूरा करना ही होगा अभी 2027 के विधानसभा चुनाव में गांव गांव समाजवादी पार्टी का झंडा लहराएगा और यह सर्वे विदित है कि जब जब प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती है प्रदेश के किसानों नौजवानों छात्रों महिलाओं गरीब कमजोर वर्गों के चेहरे पर मुस्कान आती है इसलिए हम सबको प्रदेशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है इसके राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पधारे रंजीत सिंह जी और दीपक लोधी जी को समाजवादी गमछा माला और गुलदस्ता देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए स्वागत अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है, मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है महंगाई भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों से जनता का जीना मुहाल हो चुका है इसलिए हम सब की जिम्मेदारी है पार्टी द्वारा सौपीं गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरी तन्मयता से लगकर इस कार्य को पूरा करें सपा की सरकार बनते ही महंगाई पर रोक लगेगी, भ्रष्टाचार खत्म होगा, आम जनमानस खुशहाल जीवन यापन करेगा तभी देश और प्रदेश का विकास होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि हम सबके नेता अखिलेश यादव जी जिस प्रकार पूरे प्रदेश का निरंतर दौरा कर रहे हैं और जिस प्रकार का जन समर्थन उनको प्राप्त हो रहा है वह निश्चित तौर से 2017 का जनादेश दिखाई देता है इसलिए हम सबको मेहनत में किसी प्रकार की कमी नहीं करनी है और इससे दुगनी मेहनत करते हुए अपने नौजवान नेता सबके पसंदीदा नेता प्रदेश का विकास करने वाले नेता अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए काम करना है।
जोनल प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारी बैठक मैं आए सभी पदाधिकारियों को जिला महासचिव हिमांशु यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी से अनुरोध किया कि कार्य को शीघ्र से शीघ्र पूरा करके संबंधित पदाधिकारी को सूचित करने की कृपा करें।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव हिमांशु यादव, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पप्पू, अजय वर्मा बबलू, चक्खन यादव, श्रीमती मिथिलेश तिवारी, जशवंत सिंह यादव, जिला सचिव बिन्नू जायसवाल, धीरज यादव, विनय पांडे, हशमत अली गुड्डू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रिंसू वर्मा, सुशील सिंह दिनेश यादव प्रधान, अनुपम जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव गुड्डू, जोनल प्रभारी मोहम्मद नफीस, रामनरेश वर्मा, अमरेश रावत, जय सिंह यादव, सुमित कुमार यादव, दीपेश पांडे, प्रणव यादव, सेक्टर प्रभारी सरजू प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, तेज बहादुर सिंह, आशीष कुमार सिंह, मुकेश कुमार, जय सिंह यादव, दिनेश यादव, इकरार अहमद, धर्मराज, राकेश कुमार यादव, ललित कुमार रावत, अतहर अली, संजय कुमार यादव, विनोद यादव, राजेश कुमार यादव, जियाउल रहमान मियां, सुनील यादव, जय सिंह यादव, चौधरी फहद, देवनाथ यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, के के यादव, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद अकील, राजेश यादव, राहुल वर्मा, धीरज यादव, फिरोज अहमद, शैलेंद्र सिंह, राजबहादुर यादव, राघवेंद्र यादव, रविंद्र यादव, लवकुश सिंह, राम कैलाश यादव, तंजीम अंसारी, मुन्ना राईन, गोरेलाल यादव, अमित यादव, अमित सिंह, नीरज कुमार सिंह, राजकुमार यादव, लवकुश यादव, मीर साहब, गौस आलम सहित तमाम बूथों के अध्यक्ष एवं विधानसभा दरियाबाद के पदाधिकारी उपस्थिति