यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज अयोध्या के सोहावल ब्लॉक स्थित पौराणिक श्री राम-जानकी मंदिर में दर्शन कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने किसान पंचायत में सहभागिता की
इस दौरान उन्होंने अन्नदाता किसान भाइयों के बीच बैठकर उनकी ज्वलंत समस्याओं को गहराई से सुना और उनके हक़ एवं अधिकारों के लिए एक सार्थक संवाद किया।
कार्यक्रम में अयोध्या कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री चेत नारायण सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामदास वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद जी एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनूप वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पंचायत के उपरांत सभी नेताओं ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनूप वर्मा जी के निवास स्थान पर सादगीपूर्ण देशी भोजन का आनंद लिया और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनके मनोबल एवं संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।
कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर है और उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।