यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज रॉयल कैफे हजरतगंज, लखनऊ में अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा द्वारा आयोजित कायस्थ समाज की प्रकाशित होने वाली ‘स्मारिका’ के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा नीरज सिंह
इस अवसर पर अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी, श्री विवेक सिंह तोमर जी, श्री वीरेंद्र सक्सेना जी, श्री विनोद कुमार जी, श्री अभिषेक खरे जी, श्री राजेश श्रीवास्तव जी, श्री राजन सक्सेना जी, श्री विमलेश चंद्र श्रीवास्तव जी, श्री सतेंद्र जी, श्री नीरज श्रीवास्तव जी एवं श्री के. शरण जी सहित अनेक गणमान्यजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ।
कायस्थ समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक विरासत को संजोने और समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में ‘स्मारिका’ का प्रकाशन एक महत्वपूर्ण प्रयास है।